लखीमपुर खीरी। बीएसए कार्यालय में पुलेला बैडमिंटन क्लब का गठन कर शनिवार को चैंपियनशिप की शुरुआत की गई है, जिसमें उद्घाटन मैच डबल मुकाबले का हुआ। इसमें रायबरेली के बीएसए संजय शुक्ला, सुनील कुमार और बीईओ अनुराग मिश्रा, गौरव चौहान के बीच मैच हुआ, जिसमें बीएसए रायबरेली, सुनील कुमार विजयी रहे।
रायबरेली के बीएसए संजय शुक्ला कुछ माह पूर्व तक जनपद में तैनात रहे, जिस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर का कायाकल्प कराते हुए बैडमिंटन कोर्ट की स्थापना कराई थी। मौजूदा समय में रायबरेली में तैनात होने के बावजूद उन्होंने प्रयासों से पुलेला बैडमिंटन क्लब का गठन कराया, जिसके संरक्षक बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह बने हैं। जबकि कार्यकारिणी में सकेथू के शिक्षक दिलीप मिश्रा को अध्यक्ष और कनिष्ठ लिपिक अखिल महेंद्र को सचिव बनाया गया है।
बीएसए संजय शुक्ला ने कहा कि बैडमिंटन कोर्ट बन जाने से प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा। रात को हुए सिंगल मुकाबलों में सुनील कुमार, गौरव चौहान, अविनाश श्रीवास्तव, सलमान, अखिल महेंद्र, अतुल मिश्रा, दिलीप मिश्रा विजयी रहे। कार्यक्रम में एमडीएम समन्वयक ऋतुराज सिंह, निर्माण प्रभारी नीरज मिश्रा आदि मौजूद रहे।