मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के गांव भुइहंरा के पास साइकिल और बाइक की भिड़ंत में जख्मी साइकिल सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।
गांव बगरेठी के गजराम (60) साइकिल से अपनी बेटी सुनीता की ससुराल गांव भुइहंरा जा रहे थे। गुरुवार शाम करीब 5 बजे जंगबहादुर गंज की तरफ से आ रही बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। हालत गंभीर होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी और जवान बेटे राजीव की मौत कुछ वर्ष पूर्व हो चुकी थी। इस समय वह अपनी बहू रवि देवी और पोता बादल(9), पोती मानसी (16), कंचन (13), रश्मि (12) के साथ रह रहे थे। उधर कोतवाली प्रभामी डीके सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
हादसे में युवक की मौत मामले में रिपोर्ट दर्ज
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र में 16 को हुए सड़क हादसे में मारे गए गांव जगन्नाथ प्रसाद यादव(50) की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की ओर से अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ नीमगांव संजय कुमार सिंह ने जानकारी दी।