फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षत्रिय महासेना ने भंसाली का पुतला फूंककर विरोध जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय क्षत्रिय महासेना ने मोहम्मदी तहसील गेट पर संजय लीला भंसाली का पुतला फूंककर विरोध जताया और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम मोहम्मदी को सौंपा।
विज्ञापन

क्षत्रिय महासेना का कहना है कि 25 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म पद्मावत पर रोक लगाई जाए क्योंकि फिल्म में रानी पद्मावती के गौरवशाली इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है। उनका आरोप है कि फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने राजपूतों के इतिहास के साथ छेड़छाड़ की है। इसके विरोध में भंसाली का तहसील गेट पर पुतला फूंका गया। ज्ञापन एसडीएम स्वाति शुक्ला की गैर मौजूदगी में तहसीलदार गजानन दुबे को सौंपा। ज्ञापन में रंजीत सिंह, अजीत सिंह, रामजी सिंह, सोविंदर सिंह उर्फ मोहित सिंह, सौरभ प्रताप सिंह भदौरिया, कुलदीप सिंह आदि कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें