आईसीयू वार्ड में बुखार पीड़ित भर्ती 12 वर्षीय एक बच्चे की शनिवार को मौत हो गई, जबकि शनिवार को बुखार पीड़ित पांच और बच्चे चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती हुए। वहीं आईसीयू में भी पांच बच्चों का इलाज हो रहा है।
दतेली गांव निवासी अजीमुद्दीन ने बुखार आने पर अपने पुत्र मेहताब(12) को बृहस्पतिवार को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया था, जिसकी हालत बिगड़ने पर उसे आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया था। जहां दो दिन चले इलाज के बाद शनिवार को उसकी मौत हो गई। वहीं शनिवार को चिल्ड्रन वार्ड में बुखार पीड़ित अभिषेक (8), आरुष (4), आरिफ (3), गंगा (10) और नंदू (5) को भर्ती किया गया, जिसमें से नंदू की हालत बिगड़ने पर उसे आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। वहीं आईसीयू वार्ड में देवी (4) , पूनम (7), आयशा (8), कोमल(4) व मनु (9) का इलाज हो रहा है।