फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में पलटा ट्रक, ड्राइवर-क्लीनर जख्मी

विज्ञापन
तालाब में पलटा ट्रक, ड्राइवर-क्लीनर जख्मी - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
ममरी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह मौरंग भरी एक ट्रक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में खोखाय गांव के पास नहर रोड पर तालाब में पलट गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, क्लीनर को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सात बजे खोखाय गांव के पास सीतापुर ब्रांच नहर रोड पर दुर्घटना उस वक्त हुई जब चालक कृष्णपाल यादव और क्लीनर शेर सिंह निवासी अमरिया पीलीभीत तक सितारगंज से मौरंग लोड कर ममरी की ओर आ रहा था। खोखाय गांव के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रक असंतुलित होकर तालाब में पलट गया। ट्रक पलटने की आवाज सुनते ही गांव के लोग दौड़ पड़े और ट्रक का शीशा तोड़कर चालक, क्लीनर को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने घायल चालक को गोला सीएससी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें