लखीमपुर खीरी/तिकुनियां खीरी। अभिमान के कारण ही मनुष्य का पतन होता है जहां अभिमान है वहां भगवान का वास कभी नहीं होता।
लक्ष्मी नारायण मंदिर में चल रही भागवत कथा के चौथे दिन आचार्य शिवचरण शर्मा ने भगवान वामन और राजा बली का वृतांत सुनाया। उन्होंने कहा कि दैत्यराज बलि को अपने साम्राज्य पर बड़ा अभिमान था। भगवान ने वामन रूप धरकर उसका घमंड तोड़ा इसलिये अभिमान नही करना चाहिए। मानव को कमल के फूल की तरह रहना चाहिए। तन से सेवा करने पर देहाभिमान और धन से सेवा करने पर मोह नष्ट होता है। इस अवसर पर रामऔतार अग्रवाल, सत्यनारायण, डीपी गोयल, विकास अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, मनोज कंछल, आनंद अग्रवाल, गजानंद गोयल, मंजू देवी, कविता अग्रवाल, शिवांगी अग्रवाल, शशी अग्रवाल, सावित्री देवी, माला मिश्रा आदि मौजूद रहे।