फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्षों के बाद पालिका व पंचायत की कमान प्रशासकों के होगी हांथ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। नगर पालिका और पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल समाप्त होने का सिलसिला मंगलवार से शुरू हो जाएगा। इस कड़ी में सबसे पहले 26 जुलाई को नगर पंचायत बरवर, 27 को गोला और सबसे बाद में 11 अगस्त को मोहम्म्दी व खीरी के अध्यक्षों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। शासन ने निकाय चुनाव टलने की वजह से प्रशासकों की नियुक्ति के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। प्रशासक पद की जिम्मेदारी ईओ संभालेंगे। कार्यकाल की गणना निकायों के गठन के बाद हुई पहली बैठक से की जाएगी।
विज्ञापन

शासन ने नगर निकाय चुनाव समय से ना हो पाने के कारण पालिका और पंचायत में प्रशासक बैठाने का निर्णय लिया है, जिसका शासनादेश भी जारी कर दिया है, जिसमें बोर्ड के कार्यकाल की गणना उनके गठन के बाद हुई पहली बोर्ड बैठक से पांच साल पूरे होने पर की जाएगी। इस क्रम में सबसे पहले नगर पंचायत बरवर और सबसे बाद में मोहम्मदी एवं खीरी की कमान प्रशासक संभालेंगे। जिला प्रशासन ने भी पालिका व पंचायत की कमान प्रशासकों के हवाले करने की तैयारी पूरी कर ली है और जिस पालिका और पंचायत में ईओ नहीं थे वहां का चार्ज नजदीकी पालिका, पंचायत ईओ को दिए जाएंगे।
विज्ञापन

---------------
वर्जन
नगर पालिका व पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद ईओ द्वारा प्रशासक की जिम्मेदारियों का निर्वहन किये जाने के निर्देश मिले हैं।
अवनींद्र कुमार, ईओ लखीमपुर
..................
बाक्स=
पालिका बोर्ड के गठन की पहली बैठक
1.बरवर- 26 जुलाई 2012
2.गोला- 27 जुलाई 2012
3.मैलानी- 31 जुलाई 2012
4.लखीमपुर- एक अगस्त 2012
5.धौरहरा- एक अगस्त 2012
6.ओयल- सात अगस्त 2012
7.सिंगाही- आठ अगस्त 2012
8.पलिया- नौ अगस्त 2012
9.खीरी- 11 अगस्त 2012
10.मोहम्मदी- 11 अगस्त 2012
...........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें