फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

307 मतदान स्थल बढ़े

Thu, 27 Aug 2015 11:01 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायतें बढ़ने के साथ ही जिले में मतदान स्थलों की संख्या भी बढ़ गई है। प्रशासन ने मतदान स्थलों की नई रिपोर्ट तैयार की है। इसके मुताबिक 800 मतदाताओं की संख्या पर एक मतदान स्थल बनाया है। इससे 307 मतदान स्थल बढ़ गए हैं और जिले में 3530 मतदान स्थलों की संख्या अब 3837 हो गई है। सबसे ज्यादा मोहम्मदी में 51 और पसगवां ब्लाक में 37 मतदानस्थल बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन

पिछले पंचायत चुनाव में जिले में 995 ग्राम पंचायतें थीं लेकिन इस बार इनकी संख्या बढ़कर 1167 हो गई है। जिससे वर्ष 2015 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए किए गए सर्वे के बाद जिले में मतदान केंद्रों की संख्या 1267 से बढ़कर 1409 हो गई है। मतदान केंद्रों और मतदान स्थल बढ़ने के बाद तहसील स्थल पर यह निर्देश दिए गए हैं कि सभी एसडीएम मदतान केंद्रों का मुआयना कर लें। ताकि चुनाव के समय कहीं कोई दिक्कत न आए। बाढ़ग़्रस्त क्षेत्रों में इस बात पर ध्यान दिया जा रहा है कि कहीं स्कूलों या अस्पतालों में पानी भरने या अन्य कोई दिक्कत तो नहीं है। इस संबंध में तहसीलों से मतदान स्थल बढ़ाने या कहीं निरस्त करने संबंधी सर्वे रिपोर्ट 30 अगस्त तक मांगी गई है।
----------------
ब्लाकवार मतदान केंद्रों और मतदान स्थलों की सूची
ब्लाक                मतदान केंद्र                मतदान स्थल
लखीमपुर      119 से बढ़कर 125      327 से बढ़कर 337
बेहजम            67 से बढ़कर  81        200 से बढ़कर 219
फूलबेहड़          79 से बढ़कर 86         209 से बढ़कर 220
नकहा              67 से बढ़कर 78         181 से बढ़कर 206
गोला                96 से बढ़कर 102       232 से बढ़कर 251
बिजुआ             85 से बढ़कर 91         237 से बढ़कर 251
बांकेगंज           86 से बढ़कर 89          217 से बढ़कर 230
मोहम्मदी        94 से बढ़कर 117         251 से बढ़कर 302
पसगवां            99 से बढ़कर 115         285 से बढ़कर 322
धौरहरा             58 से बढ़कर 62           154 से बढ़कर 170
पलिया              80 से बढ़कर 94           237 से बढ़कर 256
निघासन           88 से बढ़कर 95           300 से बढ़कर 317
ईसानगर           81 से बढ़कर 92            225 से बढ़कर 249
रमियाबेहड़        76 से बढ़कर 82            228 से बढ़कर 235
-----------
ब्लाक प्रमुख पद का आरक्षण चार्ट जारी
जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर आरक्षण चार्ट लागू होने के बाद अब 15 ब्लाकों में प्रमुख पद के लिए आरक्षण का चार्ट लागू कर दिया गया है। इसके मुताबिक चार सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई हैं, जिनमें दो महिला पद के लिए है। वहीं पिछड़ा वर्ग की भी चार सीट में दो महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा दो सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित की गई हैं।
विज्ञापन

---------------------
मोहम्मदी, पसगवां ब्लाक संवेदनशील
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जारी की गई अनन्तिम मतदाता सूची में इतनी खामियां पाई जा रही हैं कि आपत्तियों के निस्तारण में तहसीलों के अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं। शायद यही वजह है कि 25 अगस्त तक हर हाल आपत्तियों का निस्तारण करने संबंधी चुनाव आयोग का निर्देश भी धरा रह गया है। खासकर मोहम्मदी और पसगवां ब्लाक को संवेदनशील माना जा रहा है। अभी हाल में पसगवां ब्लाक में मतदाता सूची को लेकर बवाल भी हो गया था।
अनन्तिम मतदाता सूची जारी करने के बाद 20 अगस्त तक आपत्तियां लेने और 25 अगस्त तक आपत्तियों के निस्तारण का निर्देश जारी किया गया था, लेकिन कई ब्लाकों से अभी भी लोग मतदाता सूची को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। कहीं मृतकों के नाम नहीं काटे गए हैं तो कहीं सही मतदाताओं के नाम भी गायब कर दिए गए है। कई जगहों पर बच्चों को मतदाता बनाने के भी आरोप लगे हैं। लोग अंतिम तारीख बीतने के बाद भी लगातार शिकायत कर रहे हैं, जिससे निस्तारण की प्रक्रिया में विलंब हो रहा है। 26 और 27 अगस्त का दिन बीतने के बाद भी निर्वाचन कार्यालय को किसी तहसील से निस्तारित मतदाता सूची नहीं भेजी गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें