फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाई

विज्ञापन
गोला में अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण करते लोग। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के कृषक समाज इंटर कॉलेज में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ईश्वरदीन वर्मा, संयोजक धीरज वाजपेई और प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज ने अहिल्याबाई होल्कर के व्यक्तित्व पर चर्चा की। ईश्वरदीन वर्मा ने कहा कि विषम परिस्थितियों में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने राज्य को ही नहीं सशक्त बनाया बल्कि जनता की भलाई खासकर महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं चलाईं। तहस-नहस किए गए मंदिरों का जीर्णोद्धार भी कराया। कार्यक्रम में डॉ. अनिल, ओम प्रकाश, छात्रा अंशिका सोनी और देवेंद्र सिंह ने विचार रखे। संवाद
विज्ञापन


महारानी अहिल्या बाई के व्यक्तित्व पर की चर्चा

मोहम्मदी। पीडी इंटर काॅलेज में मंगलवार को मुख्य अतिथि भाजपा नगर महामंत्री अंकित मिश्रा ने अहिल्याबाई के जीवन संघर्ष, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय की शिक्षिका आरती शुक्ला ने कहा कि वह एक कुशल शासक एवं धार्मिक महिला थीं। विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर एवं सोमनाथ मंदिर का निर्माण कराया और अनेक धर्मशालाएं बनवाईं। संचालन कन्हैया लाल शास्त्री ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य श्याम नारायण वर्मा, प्रवक्ता विनोद कुमार श्रीवास्तव, केएल शास्त्री, राहुल सिंह राणा, राहुल राठौर, राहुल सैनी, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें