खजुरिया में मेडिकल स्टोर पर छापेमारी करते ड्रग इंस्पेक्टर।
पलियाकलां। संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के खजुरिया में ड्रग इंस्पेक्टर ने छापा मारकर 30 हजार रुपये की प्रतिबंधित दवाएं बरामद कीं।
संपूर्णानगर पुलिस और एसएसबी जवानों के साथ ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार रावत ने खजुरिया में नेपाल रोड पर स्थित एकलव्य मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां दुकानदार के पास रिटेल का लाइसेंस उपलब्ध मिला। साथ ही यहां से नारकोटिक्स व साइकोटाॅपिक दवाएं मिलीं।
ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार रावत ने बताया कि मेडिकल स्टोर स्वामी प्रतिबंधित दवाओं से संबंधित अभिलेख नहीं दिखा पाए। करीब 30 हजार रुपये की दवाओं को सीज किया गया है। दो नमूने भी जांच के लिए राजकीय विश्लेषक प्रयोगशाला अलीगंज लखनऊ भेजे गए हैं।