फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अनैतिक गतिविधियों के आरोप में 17 महिलाओं समेत 30 हिरासत में

Sat, 02 May 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिला पुलिस ने धनगढ़ी के विभिन्न होटलों में चल रही कथित अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ शुक्रवार रात छापा मारा। पुलिस ने शहर के छह अलग-अलग होटलों से संदिग्ध अवस्था में 17 महिलाओं और 13 पुरुषों समेत कुल 30 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

जिला पुलिस कार्यालय कैलाली के डीएसपी योगेंद्र तिमिलसिना ने बताया कि वार्ड नंबर 1, 3, 7 और 8 के होटलों में अवैध और अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं।
पुलिस कार्रवाई के दौरान ब्लैक स्टोन होटल से सात, समझना होटल से चार, एएम एंड ए होटल से पांच, प्रिंस होटल से पांच, कर्णाली होटल से पांच और एवरेस्ट होटल से तीन लोगों को पकड़ा गया। पकड़े गए सभी पुरुष और महिलाएं नेपाली नागरिक बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

डीएसपी तिमिलसिना के अनुसार, हिरासत में लिए गए सभी लोगों को जिला पुलिस कार्यालय धनगढ़ी में रखा गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शहर में शांति व्यवस्था और सामाजिक मर्यादा बनाए रखने के लिए इस तरह की छापेमारी आगे भी जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें