फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अवैध तरीके से चल रहे 30 ई-रिक्शा सीज किए

विज्ञापन
गोला में ई-रिक्शा पर कार्रवाई करते यातायात निरीक्षक। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्रदेश में कई स्थानों पर हुई घटनाओं में ई-रिक्शा चालकों की संलिप्तता उजागर होने पर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया है। एक अप्रैल से प्रदेशभर में अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। शहर में तो यह अभियान जरूर चला, लेकिन तहसील और ब्लाॅक स्तरों पर कार्रवाई न के बराबर दिखाई दी। हाल यह हुआ कि मंगलवार को भी ई रिक्शा अवैध तरीके से दौड़ते रहे। हालांकि यातायात पुलिस और परिवहन निगम ने संयुक्त रूप ये 30 ई-रिक्शा सीज किए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश हैं कि नियम विरुद्ध चल रहे ई-रिक्शा ऑटो चालकों पर कार्रवाई की जाए। बिना नंबर, बिना रूट, संख्या से ज्यादा सवारी बैठाए ऑटो व ई-रिक्शों पर शिकंजा कसा जाए। साथ ही निर्देश हैं कि सप्ताह भर की कार्रवाई की रिपोर्ट प्रत्येक जिले के नोडल अधिकारी शासन को भेजें, लेकिन जनपद स्तर पर अभियान का खास असर नहीं दिखा।


गोला में चला अभियान, ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप
गोला गोकर्णनाथ। गोला कस्बे में मंगलवार की शाम यातायात निरीक्षक प्रवीण सिंह की अगुवाई में ई-रिक्शों के खिलाफ अभियान चलाया गया। यह अभियान एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। यातायात पुलिस ने बिना पंजीकरण, बिना नंबर प्लेट यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 45 ई- रिक्शों का चालान किया। इसमें नाबालिग ई-रिक्शा चालकों को हिदायत देकर छोड़ा गया। यातायात निरीक्षक में बताया कि यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। संवाद
विज्ञापन




यातायात और परिवहन विभाग की ओर से संयुक्त अभियान चलाया गया। कुल 30 ई-रिक्शा को सीज किया गया है। आगे भी अभियान जारी रहेगा। - शिवम कुमार, सीओ ट्रैफिक

गोला में ई-रिक्शा पर कार्रवाई करते यातायात निरीक्षक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें