रोडवेज बस स्टेशन पर खड़ी बसें। संवाद
- फोटो : मुस्करा कस्बा में कवि सम्मेलन के दौरान कविताएं प्रस्तुत करते हुए कवि।
लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ। माघ अमावस्या पर महाकुंभ में शाही स्नान को लेकर गोला डिपो की 28 और रोडवेज बसों को भेज दिया गया है। प्रयागराज कुंभ के लिए गोला डिपो की अब तक 68 रोडवेज बसों को भेजा जा चुका है। शाही स्नान पर भीड़ अधिक होने से वहां पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है, ताकि यात्रियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
प्रयागराज महाकुंभ के लिए गोला डिपो की 71 बसों को भेजा जाना था। 22 और 23 जनवरी को 20 और 23 व 25 जनवरी तक 20 बसों को भेज दिया। अब 29 जनवरी को शाही स्नान है। ऐसे में गोला डिपो की 28 बसों को और भेज दिया गया है।
68 बसें कम होने पर क्षेत्र में यातायात समस्या बढ़ गई है। लोगों को आने-जाने के लिए बसें नहीं मिल पा रही है। रोडवेज बसें कम होने पर डग्गामार वाहनों की मनमानी बढ़ गई है।