फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खाद्य पदार्थों के 28 नमूने जांच में फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को जनपद के तीन ठिकानों से मसाला निर्माताओं के यहां से नमूने भरे। अधिकारियों ने बताया कि खाद्य आयुक्त के निर्देश पर लखीमपुर, गोला और भीरा में कार्रवाई की गई। वहीं पिछले माह लिए गए सैंपल में 28 नमूने फेल हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने लखीमपुर के नौरंगाबाद से सब्जी मसाला, गोला से मिर्च पाउडर, भीरा से मिर्च पाउडर के नमूने लिए और सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे। जिला अभिहीत अधिकारी कौशलेंद्र शर्मा ने बताया कि अभियान आज भी चलेगा।
उन्होंने ने बताया कि मई के आखिर हफ्ते में धौरहरा, रमियाबेहड़, खमरिया, मितौली से सैंपल लिए गए थे।।132 नमूनों की जांच की गई तो 28 नमूने अधोमानक निकले थे। बताया कि फेल होने वाले नमूनों में मिठाई के सैंपल ज्यादा थे। इन मिठाइयों में मैदा व स्टार्च की मात्रा ज्यादा निकली थी, जिसकी वजह से करीब एक क्विंटल मिठाई नष्ट कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें