चंदनचौकी में प्रशिक्षण का शुभारंभ करते अतिथि।
पलियाकलां। तृतीय वाहिनी एसएसबी की तरफ से थारू क्षेत्र के चंदनचौकी में महिंद्रा स्किल ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से शिविर लगाया गया है।
शुभारंभ परियोजना अधिकारी यूके सिंह, एसएसबी तृतीय वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी एमडी तामाड, चंदनचौकी से सहायक कमांडेंट रिंगजिन अंगचोक ने किया। शिविर में 25 युवाओं को प्रशिक्षण की शुरुआत हुई।