15 दिन में नहर पटरी पर की थीं दो घटनाएं
नहर पटरी पर रामपुर गोकुल और बक्खारी पुल के बीच पांच मई को फरधान थाना क्षेत्र के रौसा गांव निवासी बाइक सवार दंपति अंकित कुमार और राधा, मैलानी थाना क्षेत्र के ऊंचे खेड़ा निवासी भूपेंद्र कुमार यादव और रेनू के साथ लूट हुई थी।
घुमंतू समुदाय का है अभियुक्त
सीएचसी में पुलिस अभिरक्षा में इलाज के दौरान अभियुक्त करन उर्फ बबलू वारदात को हंस-हंसकर एक किस्से की तरह बयां कर रहा था। उसने बताया कि वह कलाबाज नट घुमंतु समुदाय का है। उसका कोई अपना स्थाई ठिकाना नहीं है। वह वर्तमान में भटपुरा पुवायां शाहजहांपुर में रहा था।
सीओ गोला राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी पकड़ा गया है। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। पूर्व में लूट के दो आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। करन की तलाश की जा रही थी। अभियुक्त करन पर गैंगस्टर एक्ट, लूट चोरी, हत्या का प्रयास सहित कई मामले दर्ज हैं।