लखीमपुर खीरी। सर्विलांस और क्राइम ब्रांच टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के 25 खोए मोबाइल बरामद किए हैं। इन मोबाइल की कीमत 3.49 लाख रुपये बताई गई है।
एसपी गणेश प्रसाद ने मोबाइल बरामदगी का खुलासा करते हुए मोबाइल स्वामियों को उनके मोबाइल सुपुर्द किए। कोतवाली सदर के राकेश मिश्रा, निघासन के मनीराम, परमदीप कौर, अनुराग, रवि पांडेय समेत कई लोगों के मोबाइल खोए थे।
साइबर सेल में शिकायत दर्ज होने के बाद सर्विलांस प्रभारी हरिकेश राय, मुख्य आरक्षी आशीष सिंह, परीक्षित चौरसिया, अजीत यादव, ललित चौधरी व आरक्षी परविंदर कुमार की टीम ने शुक्रवार को 25 मोबाइल बरामद किए, उन्हें उनके मालिकों को सुपुर्द किया गया। संवाद