गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर रोड की रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार रात ट्रेन के आगे कूदकर एक युवक ने जान दे दी। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
बुधवार रात गोला फरधान के बीच पोल संख्या 164/15-17 के पास ट्रेन नंबर 05492 के सामने एक युवक कूद गया, जिससे उसकी ट्रेन की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की उम्र 20 से 25 वर्ष के करीब बताई जा रही है।
मृतक के शरीर पर सफेद शर्ट नीली पैंट थी। प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद