नमूना लेते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी। स्रोत : विभाग
लखीमपुर खीरी। रक्षाबंधन को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापामार कार्रवाई शुरू कर दी। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में मिठाई सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जाने लगे। कुछ जगह खराब मिठाईयों को नष्ट भी कराया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम अशीष मौर्य के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मंगलवार को संसारपुर में एक बूंदी लड्डू का लिया नमूना लिया। करीब 25 किलो खराब लड्डू को भी नष्ट कराया। इसके अलावा मैगलगंज से कोकोनेट लड्डू व गुलाब जामुन, धौरहरा से दो छेना, एक सोनपापड़ी, एक पेड़ा, एक बर्फी, एक लौंज का नमूना लिया। बांकेगंज से एक छेना, गोला बाजार से एक छेना, एक खोया और एक बर्फी का सैंपल लिया गया। वहीं सोमवार को खीरी बाजार से सोन पपड़ी, छेना, रसगुल्ला, अमरतागंज से पनीर, लौंज, पेड़ा, नकहा से लौंज, बेहजम से पनीर, लौंज का सैंपल लिया गया। वहीं 10 किलो खराब लौंज को नष्ट कराया गया। सिकंदराबाद से मिल्क केक, पेड़ा, सोनपापड़ी का नमूना लेने के साथ ही सात किलो खराब छेना नष्ट कराया।