फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: समारोह में 242 शिक्षकों को किया सम्मानित

Sat, 13 Sep 2025 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला में समारोह में ​शिक्षक हुए सम्मानित। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। बाइपास मार्ग स्थित सभागार में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार देर शाम शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें 242 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

न्यू चिल्ड्रेंस वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में हुए समारोह की अध्यक्षता नगर के सेवानिवृत्त शिक्षक बेनीराम श्रीवास्तव ने की। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नानकचंद वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि, कनक तिवारी बतौर विशिष्ट अतिथि व डॉ. सुमेघा पटेल ने शिक्षकों को सम्मानित किया। नानकचंद वर्मा ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण करके कहा, शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं। शिक्षकों का स्थान सर्वोपरि है।
समारोह में ग्लोबल इंटर कॉलेज, श्रीबाबूराम बाल उद्यान, आदर्श सरस्वती बाल विद्या मंदिर, इंडियन हेरिटेज एकेडमी, कामधेनु विद्या निकेतन, जय मां मंगला जूनियर हाईस्कूल, आदर्श भारती विद्यालय, मदरसा रहबरे हिंद, एसडी इंटरनेशनल स्कूल, ब्राइट पब्लिक एकेडमी, सेंट मैरी पब्लिक स्कूल सहित 22 विद्यालयों के 242 शिक्षकों और शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रमोद गुप्ता भोले, अशोक सक्सेना, अवधेश वर्मा, रामस्वरूप मिश्रा, धर्म विजय सिंह, संदीप कुमार, नईम रहबर, वरुण देव पांडे, सुयश त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें