बांकेगंज में आरपीएफ की गिरफ्त में आरेापी। स्रोत आरपीएफ मैलानी।
बांकेगंज। बांकेगंज के निकट रेलवे पुल से सीतापुर ब्रांच छोटी नहर में छलांग लगाना युवाओं को भारी पड़ गया। इस मामले में आरपीएफ मैलानी ने 24 लोगों को पकड़कर उनका चालान काटे। मौके पर मिलीं 11 बाइकें भी सीज कर दी गईं।
रेलवे सुरक्षा बल मैलानी के प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि कुकरा और भैठिया गांव निवासी युवकों को रेलवे पुल से छोटी ब्रांच नहर में छलांग लगाने की सूचना मिली थी। इस पर आरपीएफ ने रेलवे पुल पर छापा मारकर नहर में छलांग लगाते 24 लोगों को पकड़ लिया।
नहर में छलांग लगाते मिले सभी आरोपियों को मैलानी ले जाया गया और उनका चालान काटा गया। सूचना के बाद पहुंचे परिजनों को सख्त हिदायत के बाद सभी को मुचलके पर छोड़ दिया गया। आरोपियों को वाद निस्तारण के लिए 17 जून को लखनऊ में रेलवे मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं।