फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भीषण आग में 24 घर राख, आठ बकरियां जिंदा जलीं

Sun, 05 Apr 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
अग्निकांड की पड़ताल करते राजस्व विभाग की टीम व मौजूद पुलिस कर्मी। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
निघासन। तहसील क्षेत्र के गांव बैरिया में शनिवार दोपहर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते 24 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई, जबकि आठ बकरियां जिंदा जल गईं।
विज्ञापन

गांव बैरिया के उत्तर मोहल्ले में अचानक आग लगने के समय तेज हवा चल रही थी, जिससे लपटें तेजी से फैलती चली गईं। ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए काफी प्रयास किए और फायर ब्रिगेड को सूचना देने के लिए लगातार 101 नंबर डायल करते रहे, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
सूचना पर पढ़ुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 24 घर जलकर राख हो चुके थे।
विज्ञापन

अग्निकांड में घरों में रखा राशन, कपड़े, घरेलू सामान, खेती-किसानी के उपकरण और बैलगाड़ी आदि जलकर नष्ट हो गए। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
सूचना पर कानूनगो शशिप्रकाश तोमर और लेखपाल सोनम जायसवाल मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। राजस्व विभाग के अनुसार असलम, अनवर, जमींदार, फैजुल हसन, समसुल, दानिश, चसमुद्दीन, राधे, शेखचिल्ली, सलामु, मुनव्वर, नौशाद, अय्यूब, जमील, वसीम, कमालू, गुलाम, लाल मोहम्मद समेत कुल 24 लोगों के घर प्रभावित हुए हैं। इनमें कई कच्चे और आंशिक पक्के मकान शामिल हैं। तहसील प्रशासन ने पीड़ितों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें