फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीएच विंग के आए अच्छे दिन, 24 घंटे मिलने लगी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
एमसीएच विंग - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मोतीपुर स्थित 200 बेड के मातृ एवं शिशु अस्पताल के अच्छे दिन आ गए हैं। बिजली विभाग के मुख्य अभियंता ने 24 घंटे बिजली सप्लाई के आदेश जारी कर दिए हैं। डीएम के प्रयास से एमसीएच विंग को 31 दिसंबर तक निर्बाध विद्युति आपूर्ति मिलेगी। इससे मरीज और तीमारदारों को जांच और रिपोर्ट के लिए बिजली आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

एमसीएच विंग में जिला अस्पताल शिफ्ट होने के बाद मरीजों के लिए बिजली सप्लाई परेशानी का कारण बन गई। दिनभर में कई-कई बार आने जाने से अस्पताल स्टाफ से लेकर मरीज तक परेशान होने लगे। न तो मरीजों की समय से जांच हो पाती है और न ही रिपोर्ट मिल पाती। कई बार बिजली के देर तक न आने से गंभीर मरीज जांच से लेकर रिपोर्ट पाने के लिए परेशान हो जाते। ऐसे में मरीजों को रिपोर्ट के लिए फिर दूसरे दिन अस्पताल आना पड़ता।
वहीं ओपीडी में मरीज देखने के दौरान बिजली जाने पर भीड़ एवं उमस से मरीज और डॉक्टरों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। कई बार डॉक्टर कमरे से बाहर बरामदे में मरीजों को देखने के लिए मजबूर हो गए। इन तमाम समस्याओं को देखते हुए डीएम के प्रयास से एमसीएच विंग को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का रास्ता साफ हो गया है। इससे अस्पताल स्टाफ, मरीज एवं तीमारदारों को काफी राहत मिलेगी। इस संबंध में बिजली विभाग के जेई दिवाकर ने बताया कि एमसीएच विंग को 24 घंटे बिजली सप्लाई मिलनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

‘एमसीएच अस्पताल को 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति की स्वीकृति मिल गई है। इसमें आईएएस एम. देवराज, पंकज कुमार व भवानी सिंह का विशेष सहयोग रहा है। इससे अस्पताल स्टाफ, मरीज एवं तीमारदारों को काफी राहत मिलेगी।’
विज्ञापन

- महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें