फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलिया में संक्रमितों के संपर्क में आए 236 लोग चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। स्वास्थ्य विभाग ने बीते दो दिनों में मिले 21 पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए 236 लोगों को चिह्नित किया है। इनको जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से पलिया तहसील इलाके में रोज ही कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। इसमें दो दिन पहले आए संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर लिया गया था। बीते दो दिनों में संक्रमित आए 21 लोगों के संपर्क में आए हुए लोगों को भी स्वास्थ्य विभाग ने चिह्नित किया है।
मैगलगंज में 75 से अधिक संदिग्धों ने कराई सैंपलिंग
पसगवां। विकास खंड अंतर्गत ग्राम मैगलगंज में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने इलाके को कंटेन्मेंट जोन बना दिया। स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमों ने 249 घरों में 1355 नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की । सीएचसी अधीक्षक डॉ अश्विनी कुमार वर्मा ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए 24 संदिग्धों के अलावा पचास से अधिक अन्य लोगों के सैंपल जांच के लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव की अंत्येष्टि में शामिल हुए लोगों को आया बुखार
मैगलगंज। कोरोना पॉजिटिव के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए ढखौरा गांव के एक परिवार के लोगों में जुकाम बुखार के लक्षण मिले हैं, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप है। ढखौरा गांव से करीब एक सप्ताह पहले करीब 12 लोग थाना क्षेत्र मोहम्मदी के बिचपरी गांव में संक्रमित रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। तीन-चार दिन बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले व्यक्तियों में भी जुकाम बुखार के लक्षण सामने आए हैं। इससे पूरे गांव में हड़कंप है, क्योंकि अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले व्यक्तियों ने अब तक अपना इलाज शुरू नहीं किया है और न ही इसकी सूचना प्रशासन को दी है। लोगों ने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है। पसगवां सीएचसी प्रभारी डॉ अश्वनी कुमार ने बताया कि हमारे पास अभी इसकी सूचना नहीं आई है। फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें