मतगणना कर्मचारियों को प्रशिक्षण देते हुए ट्रेनर- स्रोत विभाग
लखीमपुर खीरी। राजापुर मंडी में चार जून को होनी वाली मतगणना में लगाए जाने वाले कर्मचारियों को बुधवार को ईवीएम का प्रशिक्षण दिया गया। मतगणना प्रशिक्षण में 23 कर्मचारी गैरहाजिर रहे। जिनको नोटिस जारी किया गया है। जवाब संतोषजनक न होने पर संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
धर्मसभा इंटर कॉलेज में बुधवार सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक मतगणना कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। कर्मचारियों को ईवीएम को खोलने, वोटों की कितनी करने आदि विभिन्न बिंदुओं की तकनीकी जानकारी दी गई। कर्मचारियों से कहा कि प्रशिक्षण में अगर कुछ भी समझ में नहीं आया है तो दोबारा पूछ सकते हैं, ताकि मतगणना के दौरान भ्रम की स्थिति न पैदा हो।
परियोजना निदेशक सोमनाथ चौरसिया ने बताया कि धर्मसभा इंटर कॉलेज में ईवीएम से वोटों की गिनती करने वाले कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया है। बृहस्पतिवार को पोस्टल बैलेट से गिनती करने वाले कर्मचारियों को कलक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण दिया जाना है।