अमीरनगर। आंवला जंगल के कठिना नदी पर बने पुल की एक तरफ टूटी पडी रेलिंग से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मोहम्मदी से लखीमपुर को जाने वाले हाईवे पर कठिना नदी पर बने पुल की रेलिंग एक साल पहलेे मोहम्मदी की तरफ से बहराइच के लिए जा रहे सिलेंडरों से भरे ट्रक के पलटने से पुल की रेलिंग टूट गई थी। लेकिन अभी तक इस ओर विभागीय अधिकारियों का ध्यान नहीं गया है। जिससे यहां पर कभी भी कोई हादसा हो सकता है।