फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवा के साथ झमाझम बारिश, तर हुई धरती

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दो दिन से हो रही बारिश से धरती तर हो गई है। हवा के चलते सर्दी में भी इजाफा हुआ है। गुुरुवार को दिन में कई बार तेज बारिश हुई। इससे कुछ जगहों पर जलभराव भी हुआ जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर बारिश की वजह से कई इलाकों की बिजली सप्लाई व्यवस्था भी पटरी से उतर गई। आधी रात से सुबह 11 बजे तक बिजली गुल रही। राजापुर में बिजली गिरने से एक सांड़ की भी मौत हो गई। दो दिन में 5.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से शुरू हुई बारिश पूरे दिन और रातभर जारी रही। गुरुवार को भी दिन भर बारिश का सिलसिला चलता रहा। अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जिले के कई क्षेत्रों में ओले भी गिरे।
धौरहरा। बारिश से ठंड बढ़ गई। इससे सरसों की फसल को नुकसान हुआ लेकिन गेहूं और गन्ने को फायदा को लाभ हुआ। बारिश के चलते लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।
विज्ञापन


बारिश से स्टेशन रोड पर जलभराव
पलियाकलां। बृहस्पतिवार सुबह से ही काले बादल छाए रहे। रुक-रुककर कई जगहों पर बारिश हुई। कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। शहर की स्टेशन रोड पर भी पानी भर गया। लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ा।

बारिश से फसलों को लाभ
कृषि विज्ञान केंद्र लखीमपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुहैल का कहना है कि दो दिनों में रुक-रुक कर कभी धीमी और कभी तेज बारिश होने से रबी की फसल को फायदा पहुंचा है। मटर को मामूली नुकसान हुआ है। कुछ जगहों पर ओले गिरने से सरसों की फसल को भी क्षति पहुंची है। इस समय फसलों को सिंचाई की जरूरत थी। पानी बरसने से किसानों की सिंचाई का पैसा बच गया है।

कई इलाकों की बिजली गुल
तेज हवाओं के साथ बारिश के चलते शहर के गढ़ी रोड विद्युत उपकेंद्र से निकले तार टूट गए। इससे सात नंबर फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उधर नईबस्ती विद्युत उपकेंद्र से संबद्ध ओवरब्रिज के पास 33 केवीए का केबल बाक्स फुंक जाने से आधी रात के बाद से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आधी रात तक बिजली आपूर्ति ठप रही। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। सुबह बिजली न रहने से लोगों को पीने के पानी की दिक्कत उठानी पड़ी।
धौरहरा। 132 केवीए लाइन में खराबी आने के कारण बीते 24 घंटे से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित है। जिसके चलते क्षेत्र के सैकड़ों गांव अंधेरे में हैं। कस्बा धौरहरा सहित कफारा, अभयपुर, नैनापुर, गुलरिया, घुरघुट्टा बुजुर्ग, ईसानगर खमरिया हसनपुर कटौली, बिरसिंहपुर सिसैया पूरा क्षेत्र अंधेरे में है। जेई सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 135 केवीए की विद्युत लाईन में फाल्ट है जिसपर काम चल रहा है सही होने पर बिजली आपूर्ति बहाल हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें