भाकियू ने समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन
सिकंद्राबाद। गन्ना मूल्य भुगतान सहित किसानों की अन्य समस्याओं को भाकियू लोकतांत्रिक के जिलाध्यक्ष प्रदीप शुक्ला श्यामू के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा है कि बजाज ग्रुप की गोला, पलिया और खंभारखेड़ा मिल ने पिछले वर्ष का बकाया भुगतान नहीं किया है और न ही इस वर्ष भुगतान किया है। इससे किसानों की हालत दयनीय हो गई है। मिल मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
नीमगांव थाना गेट पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पिछले वर्ष अजबापुर मिल में गन्ना बेचकर लौट रहे किसान का ट्रैक्टर लूटकांड का आज तक खुलासा नहीं हुआ है। सरकार ने इस वर्ष गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी नहीं की है, जिससे किसान आहत हैं। गन्ना क्रय केंद्र पर उतरवाई के नाम पर अवैध वसूली बंद कराने की मांग उठाई। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नीमगांव थाना प्रभारी पान सिंह को सौंपा। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष रविंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष अरविंद मिश्रा, हेमनाथ वर्मा, विश्वदीपक अवस्थी, दीपेंद्र सिंह, रिंकू मिश्रा, मोहन तिवारी आदि मौजूद रहे।