लखीमपुर खीरी। मिजिल्स रुबेला टीकाकरण अभियान में लापरवाही बरतने वाले चार सीएचसी अधीक्षकों की सर्विस बुक पर प्रतिकूल प्रविष्ट दर्ज की जाएगी। यह कार्रवाई टीकाकरण मामले में लापरवाही बरतने पर की जा रही है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बलबीर सिंह ने बताया मिजिल्स रुबेला टीकाकरण की समीक्षा में सीएचसी बिजुआ, रमियाबेहड़, निघासन एवं मितौली के अधीक्षकों का कार्य संतोषजनक नहीं मिला। कई बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी इन लोगों ने अभियान के प्रति कोई रुचि नहीं ली। इसपर बिजुआ अधीक्षक डॉ. अमितेश द्विवेदी, मितौली के डॉ. एएन चौहान, निघासन के डॉ. अरूण मिश्रा एवं रमियाबेहड़ के डॉ. सुभाष वर्मा की सर्विस बुक पर प्रतिकूल प्रविष्ट दर्ज करने की संस्तुति की है। डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि समीक्षा के दौरान मितौली में टीकाकरण 63 प्रतिशत, बिजुआ में 66, निघासन में 59.7 एवं रमियाबेहड़ में 65 प्रतिशत ही मिला। जबकि इसका प्रतिशत 72 होना चाहिए था।