फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहों के बल पर पत्नी को उठा ले गए दबंग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
असलहों के बल पर पत्नी को उठा ले गए दबंग


महेवागंज। गांव परसिया में कुछ लोग एक घर में घुस गए और गृहस्वामी की पिटाई कर उसकी पत्नी को असलहों के बल पर अगवा कर ले गए। पीड़ित युवक ने रात में ही घटना की सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित को ही चौकी लाई और हवालात में डाल दिया। हालांकि गांव से कई लोगों के आने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ा।
विज्ञापन

कोतवाली सदर की महेवागंज चौकी क्षेत्र के परसिया गांव निवासी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दो साल पहले पहली पत्नी की बीमारी से मौत हो चुकी है, जिसका मायका फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में था। मौत के बाद भी उसका ससुराल आना जाना लगा रहा। इस बीच सलहज और उसके बीच प्रेम संबंध बन गए। जिससे दोनों ने भागकर कोर्ट मैरिज कर ली। शुरुआत में ससुरालियों ने कुछ आपत्ति की पर बाद में सब सामान्य हो गया था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे छह से अधिक लोग टटिया तोड़ कर उसके घर में घुस आए। सभी के हाथों में असलहे थे। दबंगों ने उसे गन प्वाइंट पर लेकर पत्नी को दबोच लिया। विरोध किया तो उसकी पिटाई की और गोली मार देने की धमकी देकर पत्नी को अगवा कर ले गए। शोर शराबा सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते आरोपी भाग निकले। पीड़ित ने इसकी सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित युवक को ही चौकी में लाकर बंद कर दिया। हालांकि बाद में लोगों के साथ परिवार वालों के चौकी पहुंचने पर दरोगा ने उसे जाने दिया। शनिवार को पीड़ित युवक ने एसपी को शिकायती पत्र देकर पत्नी को सकुशल बरामद कराने की गुहार लगाई। चौकी प्रभारी अवधेश यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात साफ हुई है कि महिला के घरवाले आये थे, जो उसे साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें