फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौफेरी और खैरटिया में मोहाना नदी का कटान तेज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चौफेरी और खैरटिया में मोहाना नदी का कटान तेज
ग्रामीणों में धड़कने तेज, किसान परेशान
तिकुनिया। भारत-नेपाल सीमा पर बह रही मोहाना नदी बेला परसुआ और खैरटिया क्षेत्र के किसानों की उपजाऊ भूमि फसलों सहित तेजी के साथ निगल रही है। नदी बेला परसुआ, चौफेरी गांव के पास और खैरटिया में बांध रोड के किनारे पहुंच गई है।
विज्ञापन

भारत नेपाल सीमा पर स्थित थारु बहुल ग्राम पंचायत बेला परसुआ के मजरा गांव चौफेरी में मोहाना नदी गांव से करीब डेढ़ सौ मीटर दूरी पर पहुंच गई है। किसान रमनजीत, रामकुमार, शेर बहादुर आदि ने बताया कि नदी तेजी से कटान करती हुई गांव की ओर बढ़ रही है अभी तक करीब 25 किसानों की 40 एकड़ जमीन नदी में समा चुकी है। ग्राम खरटिया में 100 से अधिक किसानों की 200 एकड़ जमीन काटकर नदी ने अपने आगोश में ले लिया है। बाबा पुरवा गांव के निकट नदी कटान करती हुई बढ़ रही है, जिससे लोगों में सिंचाई विभाग के प्रति रोष है। पूर्व प्रधान राजाराम मौर्य, बलकार सिंह, गुरमीत सिंह ने बताया कटान रोकने का अभी तक कोई बंदोबस्त सरकार ने नहीं किया है। इससे ग्राम बाबा पुरवा के पास रेलवे ट्रैक को भी खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें