फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से पांच वर्षीय बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से मासूम की मौत
विज्ञापन

बरवर। गांव गलरई में भाई को राखी बांधने आई मंजू देवी के पांच वर्षीय पुत्र की किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। परिवार वालों ने उसका पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम सेमरा घाट थाना मैगलगंज निवासी देव शरण अपनी पत्नी मंजू देवी को लेकर राखी बांधने कल अपनी ससुराल गलरई आया था। मंजू देवी के पिता का मकान सड़क के किनारे बना हुआ है। मंजू देवी का 5 वर्षीय पुत्र सोमवार को दोपहर दो बजे सड़क किनारे खेल रहा था। तभी वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। मंजू देवी के पिता रामनरेश गौतम ने 100 नंबर और 108 नंबर एंबुलेंस को काल की, लेकिन बहुत देर तक जब कोई वाहन नहीं आया तो वे निजी वाहन से उसे पीएचसी बरवर ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे सीएचसी मोहम्मदी रेफर कर दिया। मोहम्मदी आते वक्त रास्ते में सुमित ने दम तोड़ दिया। सुमित के परिवार वालों का कहना है कि अगर 100 नंबर और 108 नंबर एंबुलेंस समय पर आ जाती तो सुमित की जान बच सकती थी। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घरवालों ने उसका पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें