किसानों को दुगनी आय करने के तरीके बताए
विशेषज्ञों ने पंचायतों में लगाई पाठशाला
महेवागंज। किसानों की आय में वृद्धि फसलों की उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कृषि विभाग ने जिले के विभिन्न न्याय पंचायत स्तर पर तीन दिवसीय किसान पाठशाला शुक्रवार को 157 ग्रामों में लगाई गई।
सहायक ग्रुप सी कृषि भूमि संरक्षण, कृषि रक्षा विभाग के अधिकारियों ने किसानों को आमदनी में दोगुनी वृद्धि के बारे में विस्तार से चर्चा की। विशेषज्ञों ने फसलों की उत्पादन क्षमता और उसकी गुणवत्ता बढाने के वैज्ञानिक तरीके बताए। फसलों के उत्पादन के लिए नोडल अधिकारियों के साथ-साथ पर्यवेक्षीय अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गयी। जिला कृषि अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह ने पाठशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण में समस्त कृषकों को दोगुनी आय के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। किसानों से खेती के साथ-साथ पशुपालन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन और खेत की मेड़ों पर वृक्षारोपण कर अपनी आय में वृद्धि की सीख दी।