फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी दुकानदारों को मिलेगी वेंडिंग जोन की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
पटरी दुकानदारों को मिलेगी वेंडिंग जोन की सौगात
विज्ञापन

गोला रोड पर 14 लाख की लागत से शुरू हुआ निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। अतिक्रमण की वजह से सड़कों पर जाम न लगे और सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए बार-बार अभियान न चलाना पड़े, जिससे पटरी दुकानदारों को असुविधा हो। इसलिए पालिका प्रशासन ने शहर में वेंडिंग जोन का निर्माण कराना शुरू कर दिया है। ओवरब्रिज के नीचे निर्माण पूरा होने के बाद पालिका प्रशासन ने गोला रोड पर निर्माण कराना शुरू करा दिया है।
शहर के सभी मार्गों के फुटपाथ पर अतिक्रमण है, जिसकी वजह से आए दिन शहरवासियों को जाम से जूझना पड़ता है। नगरवासियों को इससे निजात दिलाने के लिए पालिका द्वारा चलाए जनो वाले अतिक्रमण हटाओ अभियान से पटरी दुकानदारों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ती है। इससे उनकी रोजी रोटी भी प्रभावित होती है। सड़कों पर न तो अतिक्रमण हो और इसे हटाने के लिए पालिका को न कोई अभियान चलाना पड़े। इसलिए पालिका ने वेंडिंग जोन का निर्माण कराना शुरू कर दिया है। ओवरब्रिज के नीचे वेंडिंग जोन निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब गोला रोड पर 200 मौटर की दूरी में निर्माण कार्य शुरू हो गया है। निर्माण पूरा होने के बाद पटरी दुकानदारों का वहां पर शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........
वर्जन
पटरी दुकानदारों की समस्याओं की देखते हुए 14 लाख की लागत से गोला रोड पर ब्लॉक कार्यालय और गोटैया बाग तिराहे के बीच दो सौ मीटर में वेंडिंग जोन का निर्माण कराया जा रहा है।
निरूपमा मौनी बाजपेई, अध्यक्ष नगर पालिका लखीमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें