फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधवा पार्क तक फोरलेन का सपना टूटा, तीन मीटर बढ़ेगी चौड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुधवा पार्क तक फोरलेन का सपना टूटा
सिर्फ तीन मीटर बढ़ेगी सड़क की चौड़ाई
हाईवे पर पर्याप्त यातायात न होने से लगा योजना को झटका
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी/महेवागंज। पलिया मार्ग को दुधवा नेशनल पार्क तक फोरलेन हाईवे बनाने के लिए कराए गए सर्वे के बाद शासन ने फैसला बदल दिया है। अब इसे टूलेन मार्ग को टेप्ड सोल्डर की श्रेणी में परिवर्तित किया जाएगा, जिसके लिए रोड के दोनों तरफ डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। पीडब्ल्यूडी विभाग ने तीन मीटर चौड़ाई बढ़ाने के लिए 250 करोड़ रुपये स्टीमेट तैयार किया है, जिसे स्वीकृति के लिए शासन के पास भेजा है।
कुछ माह पहले दुधवा पार्क में हुए इंटरनेशनल बर्ड फेस्टीवल में मुख्यमंत्री योगी ने इस क्षेत्र के विकास और लोगों को रोजगार दिलाने के लिए पर्यटन बढ़ाने पर जोर दिया था। इसके बाद ही सीएम ने दुधवा पार्क तक जाने वाले पलिया मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए सर्वे करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने महेवागंज से दुधवा पार्क तक सर्वे कार्य पूरा कर लिया है। सड़क किनारे पड़ने वाले भवनों की नपाई और चिह्नीकरण के बाद यातायात की स्थित का आंकलन किया गया। इसके लिए पलिया से लखीमपुर और लखीमपुर से पलिया की ओर आने जाने वाले वाहनों की गिनती की गई, जिसमें बस से लेकर छोटे-बड़े (साइकिल, बैलगाड़ी, तांगा, ट्रैक्टर भी) सभी प्रकार के वाहन शामिल रहे। निर्माण खंड एक के सहायक अभियंता एके श्रीवास्तव ने बताया कि 24 यातायात की गणना कर रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी गई है, जिसके मुताबिक औसतन प्रति घंटे एक हजार वाहन गुजरते हैं। जो फोरलेन मार्ग के मानकों से काफी कम है। विभागीय सूत्रों की माने तो मौजूदा स्थित में कुछ तकनीकी खामियां भी हैं, जिसको लेकर अभी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी सात मीटर है रोड की चौड़ाई
लखीमपुर से पलिया तक मार्ग टूलेन यानी सात मीटर चौड़ा बना हुआ है, जिसके दोनों तरफ डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ाई बढ़ने से हाईवे 10 मीटर चौड़ा हो जाएगा। डिवाइडर बनाए जाने का प्रस्ताव नहीं है। वहीं पलिया से दुधवा पार्क तक सिंगल रोड (3.5 मीटर चौड़ी) ही है, जिससे इस मार्ग पर साढ़े छह मीटर चौड़ाई बढ़ाई जाएगी।


दो डिवीजन मिलकर कराएंगे चौड़ीकरण
महेवागंज से जहानपुर तक करीब 20 किलोमीटर का कार्य निर्माण खंड प्रथम कराएगा। जबकि इससे आगे का कार्य निर्माण खंड तीन के जिम्मे रहेगा।



दुधवा पार्क तक मार्ग का सर्वे कराया गया, जिसके बाद अभी यह मार्ग फोरलेन के मानकों में फिट नहीं है। अब इस मार्ग को को 10 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा।
- जैनूराम, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण खंड प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें