गोला गोकर्णनाथ।
नगर के बाईपास के पास हो रहे एसआरएल मेमोरियल ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दिन इलाहाबाद की जोड़ी ने बिसवां को हराकर जीत हासिल की।
स्व. श्री रामलड़ैते स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वाधान में हो रहे बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दिन खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि मीनाक्षी अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि पूर्ति निरीक्षक ललित पाठक और नानकचंद वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराया। पुरुष युगल मुकाबले में इलाहाबाद एकेडमी के अभिनव प्रताप सिंह और समर प्रताप सिंह की जोड़ी ने विसवां के आफताब आलम और ओजस्व बाजपेयी की जोड़ी को 21-16, 21-17 के सेट में हरा दिया। अन्य मुकाबले में गोला के अनिल और गोविंद ने कोरैया के डॉ. नरेंद्र और विनय की जोड़ी को सीतापुर के नफीस और अंकित ने, गोला के रजत शहनवाज, इलाहाबाद के अभिनव और समर ने गोला के जेबी और सोहेल को हराया। एकल पुरुष मुकाबले में विसवां के ओजस्व ने इलाहाबाद के अभिनव, पीलीभीत के तंजील ने नोएडा के प्रभात, मोहम्मदी के शहनवाज आलम ने विसवां के हसन को, नोएडा के लकी त्रिवेदी ने पलिया के खुर्शीद को सीधे सेटों में पराजित कर दिया। इस मौके पर फाउंडेशन के अध्यक्ष अतुल अग्रवाल, अनिल वर्मा, प्रबंधक दिनेश वर्मा, सत्यप्रकाश, रंजीत सिंह, पूर्णचंद्र, विवेक आहूजा आदि मौजूद रहे।