फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को भी जिले में मनाई गई मकर संक्रांति

विज्ञापन
संक्रांत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मकर राशि में सूर्य के आने की उदया तिथि सोमवार को होने के कारण जिले में सोमवार को दूसरे दिन भी मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। लोगों ने सुबह स्नान करने के बाद सूर्य को अर्घ्य देने और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के साथ खिचड़ी, तिल, गुड़ और ऊनी कपड़े और कंबल आदि का वितरण किया। कई जगह सामूहिक खिचड़ी भोज और भी हुए।
विज्ञापन

सर्व शक्ति अभिलाषा संस्था के बैनर तले सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन कपूरथला में किया गया। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष निरुपमा बाजपेई, पूजा कोटाल गुप्ता, पूनम यादव, चेतन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
श्री सनातन सेवा समिति ने एलआरपी चौराहे के निकट सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन किया। इस मौके पर ज्ञान स्वरूप शुक्ल ने गरीबों और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। यहां जगदीश गुप्ता, इंद्रेश गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, शुभम गुप्ता, श्यामजी अग्निहोत्री आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। श्रद्धालुओं ने ब्रह्ममुहूर्त में स्नान कर कन्याओं, पुरोहितों को खिचड़ी, तिल के लड्डू, मूंगफली, घी सहित खाद्य सामग्री दान देकर पुण्य कमाया। पौराणिक शिव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही। कई जगह खिचड़ी भोज हुए। खुटार रोड स्थित ट्रक मौरंग गिट्टी वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यालय परिसर, सदर चौराहे पर गोला व्यापार एसोसिएशन और नगर पालिका परिषद के सभागार में खिचड़ी का भोज कराया। भोज में नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, ईओ आरआर अंबेश, विजय शुक्ल रिंकू, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह आदि शामिल हुए।
बांकेगंज। श्रद्धालुओं ने बांकेश्वर महादेव और श्री ठाकुरजी महराज की विधि-विधान से पूजा अर्चना की।
गुलरिया। पड़रिया तुला में श्री बालाजी पावन धाम मंदिर में सोमवार को सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।
तिकुनिया। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता विशाल चंद शाह ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया। इस दौरान कई जगह पूड़ी सब्जी का भंडारा किया गया। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र के मुहाना एवं सरजू नदी में डुबकी लगाई है तथा दान पुण्य कर लाभ कमाया।
पलियाकलां। पटिहन गांव के तुलसीदास मंदिर पर खिचड़ी भोज और कंबल वितरण कराया गया। भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, विनोदिनी श्रीवास्तव आदि के सौजन्य से खिचड़ी भोज और कंबल वितरण हुआ। इसमें गरीब और असहाय लोगों को खिचड़ी खिलाने के साथ ही कंबलों का वितरण किया गया। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें