लखीमपुर खीरी।
सदर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई, जिसमें बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन कर जलवा बिखेरा। उच्च प्राथमिक विद्यालय वर्ग की रंगोली प्रतियोगिता में न्याय पंचायत उदयपुर महेवा ने प्रथम, लकेसर ने द्वितीय और सलेमपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि प्राथमिक विद्यालय वर्ग की सुलेख प्रतियोगिता में रजागंज की मीनू वर्मा प्रथम, गोपालपुर की जिज्ञासा वर्मा द्वितीय और उदयपुर की प्राची वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।
लालपुर स्टेडियम में बीईओ संजय कुमार राय के निर्देशन में खेलकूद प्रतियोगिता हुईं। उच्च प्राथमिक विद्यालय वर्ग की 100 मीटर बालिका रेस में करनपुर निबहा की किस्मन जहां प्रथम, बाजपेई की रेखा सैनी द्वितीय और लकेसर की शाहीन तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद बालिका वर्ग में बाजपेई की काजल प्रथम, करनपुर निबहा की शैलेंद्री वर्मा द्वितीय और बिझौली की रहनुमा तृतीय, लंबी कूद बालक वर्ग में सलेमपुर के जुनैद, करनपुर निबहा के रामू ओर जमुनिया के आदिल अंसारी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। 400 मी बालिका वर्ग में लगुचा की गंगा, लकेसर की शाहीन और उदयपुर की नेहा, बालक वर्ग में बांसताली के रोहित, बिझौली के उपेंद्र और उदयपुर महेवा के अजय वर्मा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय वर्ग में 100 मी दौड़ बालक वर्ग में सलेमपुर के पंकज, उदयपुर के आमीन अली और बांसताली के लकी, 200 मी दौड़ बालिका वर्ग में उदयपुर महेवा की निशा, कैमहरा की आरती और सलेमपुर की खुशनुमा को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान मिला है। कबड्डी बालक वर्ग में लगुचा की टीम प्रथम और सलेमपुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। लंबी कूद बालक वर्ग में बिझौली के गुलजार, लगुचा के शादाब और उदयपुर महेवा के आमीन, बालिका वर्ग में कोरैया जंगल की शिवानी, सलेमपुर की खुशनुमा और उदयपुर महेवा की निशा को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान मिला है। बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों और उनके प्रशिक्षकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।