06एलकेएचपीएच04, 08
06जीएलएपी07, 08
06डीएचआरपी01
चार नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के छह पर्चे दाखिल
तीसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए 43 नामांकन फार्म बिके
डीएम, एसपी ने गोला में नामांकन स्थल का भ्रमण किया
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। नगर निकाय चुनाव में तीसरे दिन सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए कुल 43 नामांकन फार्म बिके हैं। जबकि नगर पंचायत खीरी टाउन, ओयल, बरवर में एक-एक और धौरहरा में तीन उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। कलक्ट्रेट में लखीमपुर नगर पालिका सीट से लता वाजपेयी और मेहनाज बी ने एक-एक सेट नामांकन फार्म खरीदा है। वहीं सदर तहसील में ओयल नगर पंचायत से अंबरीश सिंह, विनोद कुमार और सिराजुद्दीन ने एक-एक नामांकन फार्म खरीदा है, जिसमें सिराजुद्दीन ने पर्चा दाखिल कर दिया है। खीरी टाउन से सफीका खातून ने एक नामांकन फार्म खरीदा और शमीम बानो ने पर्चा दाखिल कर दिया है।
गोला गोकर्णनाथ। डीएम आकाशदीप और एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने नामांकन प्रक्रिया का जायजा लेकर निर्वाचन अधिकारी एसडीएम योगानंद पांडे और सीओ अभिषेक प्रताप, कोतवाल मधुकांत मिश्र को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए मीनाक्षी अग्रवाल ने चार सेट, शिवगोपाल गुप्ता और गौरव गिरि ने दो-दो सेट, डॉ. राजीव श्रीवास्तव और वारिस अली ने एक-एक सेट नामांकन पत्र खरीदे हैं। सदस्य पद के लिए 70 फार्म बिके। नगर पंचायत मैलानी में अध्यक्ष पद के लिए फूलमती और जगदीश प्रसाद ने दो-दो सेट और सदस्य पद के लिए 42 नामांकन पत्र खरीदे।
पलियाकलां। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन फार्म बिके, जिसे गौरव गुप्ता और महमूद हुसैन ने खरीदा है। सदस्य पद के लिए चार लोगों ने नामांकन कराया। अभी अध्यक्ष पद पर नामांकन का खाता खुलना बाकी है। माना जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी के नाम की घोषणा होते ही अध्यक्ष पद पर नामांकन शुरू हो जाएंगे। सदस्य पदों पर रंगरेजान प्रथम से रूपा पत्नी दिलीप, मिल कॉलोनी से निर्भय नारायण, पठान प्रथम से राहुल और इसी वार्ड से रईस अहमद ने अपना नामांकन कराया।
मोहम्मदी। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन फार्म बिके, जिसमें कार्तिक तिवारी ने दो, अफसर गौरी और जुबैर ने एक-एक नामांकन फार्म खरीदा। वहीं सदस्य पद पर 27 नामांकन फार्म बिके। उधर, बरवर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर नरवीर सिंह कुशवाहा ने अपना नामांकन कराया है। इसके साथ ही अध्यक्ष पद के लिए आलोक कुमार ने दो, राधेश्याम और ज्ञानेंद्र ने एक-एक नामांकन फार्म खरीदा है। सदस्य पद के लिए 30 फार्म बिके।
निघासन। तहसील में नगर पंचायत सिंगाही अध्यक्ष पद के लिए छह फार्म बिके, जिसमें प्रदीप कुमार, सुशील कुमार और राजू गुप्ता ने दो-दो फार्म खरीदे हैं। धौरहरा। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को निवर्तमान अध्यक्ष राजीव जायसवाल की पत्नी मंजू जायसवाल सहित तीन उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए हैं। सलमा पत्नी हबीबुल्ला, सरोजनी पत्नी नेत्र प्रकाश ने भी नामांकन कराया है। इसके अलावा सदस्य पद के लिए दो नामांकन हुए। जबकि अध्यक्ष पद के लिए सात और सदस्य पद के लिए 29 नामांकन फार्म बिके।
---
बसपा ने कई और उम्मीदवार घोषित किए
लखीमपुर खीरी। बसपा ने अब तक छह नगर निकायों से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी ने बताया कि गोला से राजा जफरूल्ला खां, मोहम्मदी से सत्तार मंसूरी, मैलानी से रामकिशुन, बरवर से आलोक द्विवेदी और ओयल से सुनील कसेरा को उम्मीदवार बनाया गया है। जोन इंचार्ज राजेश वाल्मीकि ने बताया कि पलिया, खीरी, सिंगाही और धौरहरा के प्रत्याशियों का पैनल लखनऊ भेजा जा चुका है।