फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमा कटियार होंगी सपा से लखीमपुर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने हाईकमान से मिले निर्देश के बाद जिले में नगर पालिका परिषद की चार सीटों में से तीन सीटों और छह में से चार नगर पंचायतों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। सपा ने नगर पालिका परिषद लखीमपुर से उमा कटियार को प्रत्याशी बनाया है। सूची जारी होने के बाद प्रत्याशियों के चयन को लेकर लगाई जा रहीं अटकलों पर विराम लग गया है।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अनुमोदन और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की स्वीकृति के बाद नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 के लिए लखीमपुर खीरी की चार में से तीन नगर पालिका और छह में से चार नगर पंचायतों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी गई है। नगर पालिका गोला, नगर पंचायत खीरी और ओयल में अभी प्रत्याशी तय नहीं किए गए हैं। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन में गोला के अलावा दोनों नगर पंचायतों में प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी
लखीमपुर- उमा कटियार
पलिया- महमूद हुसैन
मोहम्मदी- कार्तिक तिवारी

नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी
सिंगाही- मोहम्मद कय्यूम
धौरहरा- नजमा खान
मैलानी- जगदीश प्रसाद
बरबर- सैय्यद यूसुफ हसन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें