फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय की पहली किश्त जारी करने को प्रधान प्रतिनिधि मांग रहे रिश्वत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बांकेगंज।
ब्लॉक क्षेत्र की पंचायत ग्रंट 11 के मजरा प्रतापपुर के ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि पर शौचालय निर्माण की पहली किश्त जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। ओडीएफ योजना में चयनित लाभार्थियों ने मंगलवार को एक शिकायती पत्र बीडीओ वीके मोहन को देकर मामले की जांच कराए जाने की मांग की है। इस मामले में बीडीओ ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बीडीओ को दिए शिकायती पत्र में लाभार्थियों बीडीसी सदस्य संजय, मिश्रीलाल, रेश्मा देवी, विद्या देवी आदि ने लिखा है कि ओडीएफ योजना के तहत शौचालय निर्माण के लिए तीन माह पहले बनी सूची में उनके नाम का चयन किया गया था। इसके बाद लाभार्थियों ने स्वयं पैसे खर्च कर पक्का चैंबर तैयार करने साथ सीटें भी रख दी। पत्र में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि काम पूरा होने के बाद उसे देखने पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि ने पहली किश्त जारी करने के लिए ब्लॉक खर्च के नाम पर एक हजार रुपये रिश्वत की मांग की। रिश्वत न मिलने से नाराज प्रधान प्रतिनिधि ने तीन माह गुजरने के बाद शौचालय निर्माण के लिए मिलने वाली पहली किश्त का चेक नहीं दिया। इस बावत पंचायत सेक्रेटरी से कहने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया गया। लाभार्थियों का कहना है कि चेक न मिलने से अधबने पड़े शौचालय को मुंह चिढ़ाते नजर आते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक की पंचायत ग्रंट 11 में ओडीएफ योजना में चयनित लाभार्थियों का शिकायती पत्र मिला है। एडीओ ( पंचायत) से संबधित लाभार्थियों की पहली किश्त जारी करने के निर्देश दिए गए है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी।
- वीके मोहन, बीडीओ, बांकेगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें