फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारंपरिक परिधान पहनकर आए बच्चों ने मन मोहा

विज्ञापन
पारंपरिक परिधान पहनकर आए बच्चों ने मन मोहा - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

स्कूलों में छुट्टी शुरू होने के एक दिन पहले बच्चों ने विजयदशमी का पर्व मनाया। रावण का पुतला बनाकर उसका दहन किया। शिक्षकों ने रामलीला के बारे में बच्चों को जानकारी दी।
ग्रीन फील्ड एकेडमी की सभी शाखाओं मेें विजयदशमी के मौके पर कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ प्रधानाचार्य विपुल गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में बच्चों ने राम-सीता के वस्त्र धारण कर सबका मन मोह लिया। इस दौरान रामलीला हुई व झांकियां भी निकाली गईं। विद्यालय प्रबंधक गिरीश मिश्र ने बच्चों को त्योहार की बधाई देते हुए अच्छाई के रास्ते पर चलने को कहा।
विज्ञापन

लॉ माटीना स्कूल में नवरात्र के मौके पर डांडिया रास व रावण दहन हुआ। इस मौके पर पारंपरिक परिधान पहनकर आए बच्चों ने मन मोह लिया। डांडिया रास भी हुआ, जिसके बाद रावण दहन के साथ समापन हुआ।
उधर सीतापुर रोड स्थित पाल इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12 के बच्चों ने रावण का पुतला बनाया और दहन किया। साथ ही संकल्प लिया कि हमेशा सत्य के मार्ग पर चलकर अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठाएंगे। इस मौके पर प्रबंधक रमनजीत सिंह जौहर, प्रधानाचार्या रश्मि जौहर मौजूद रहे।
विज्ञापन

पलियाकलां। भीरा के ग्लोबल स्कॉलर्स एकेडमी में दशहरा पर्व में हुए कार्यक्रम में प्रबंधक समीर गुप्ता ने शुभारंभ कराया। लक्ष्मण शक्ति, सीता हरण, दांडिया नृत्य आदि का प्रस्तुतीकरण किया गया। संचालन जसनदीप कौर ने किया। इस मौके पर निधी, मुक्ता, गुरदीप आदि शिक्षकों ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें