फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज, दिव्या ने जीती पांच हजार मीटर दौड़

विज्ञापन
सूरज, दिव्या ने जीती पांच हजार मीटर दौड़ - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। पब्लिक इंटर कॉलेज के राजेंद्र गिरि स्टेडियम में चल रही तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

दूसरे दिन खेलों का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ आत्मप्रकाश दीक्षित ने मां सरस्वती के चित्र पर पूजन अर्चन कर किया।
प्रतियोगिता में पांच हजार मीटर दौड़ (सीनियर)में कृषक समाज इंटर कॉलेज के सूरज शर्मा व दिव्या भारती, 3000 मीटर दौड़(जूनियर) में कदीर अहमद, मीनू देवी तो 110 मीटर बाधा दौड़ में (सीनियर) मोबीन अहमद व शीलू वर्मा प्रथम रहे। प्रतियोगिता का संचालन श्रवण माहेश्वरी, रमेश सरोज ने किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि विजेता जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 23, 24 व 25 सितंबर को लखीमपुर के राजकीय इंटर कॉलेज में होगी। इस मौके पर दर्शन कुमार गुप्ता, सुनील कुमार वर्मा, अभय जायसवाल, राजीव मणि गुप्ता, विश्वमोहनजीत, धर्मेंद्र सिंह, महेंद्रनाथ पाठक, जगमोहन सिंह, श्याम मूर्ति शुक्ल आदि मौजूद रहे।

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम
मोहम्मदी।
तहसील स्तरीय माध्यमिक स्कूलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई बच्चों ने अपना दमखम दिखाया, लेकिन दोपहर बाद बारिश से रंग में भंग पड़ गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद रेखा अरुण वर्मा मोहम्मदी आईं, लेकिन बारिश के चलते समापन समारोह स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन

दूसरे दिन जूनियर बालक वर्ग में 200 मी. दौड़ में जेपी कॉलेज के मोहम्मद राजिक, पीडी के विकास और जेपी के मोहम्मद आदिल, सब जूनियर बालक वर्ग में श्रीकृष्णा के आकाश, पीडी के आकाश कुमार, जेपी के साहिल सलमानी, सीनियर बालिका 1500 मीटर दौड़ में पीडी की शीलू, जेपी की रिचा देवी, युग निर्माण की मंदीप कौर, जूनियर बालक 1500 मीटर दौड़ में पीडी के अंचल सिंह, श्रीकृष्णा के मो. तौफीक और रोहित कुमार वहीं जूनियर बालिका 1500 मीटर दौड़ में पीडी की अंबिका, युगनिर्माण की पूजा राज और शोभना सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं।
सब जूनियर बालिका वर्ग गोला फेंक में जेपी की प्रतीक्षा और जोया, पीडी की रमनदीप कौर, श्रीकृष्णा के मो. तौफीक, जेपी के अबू सुफियान, बालिका वर्ग में जेपी की प्रियांशी देवी, पीडी की गौरी अवस्थी, जेपी की नशरा और सीनियर बालिका वर्ग में जेपी की प्रियंका, पीडी की मनप्रीत कौर, युगनिर्माण की गगनदीप कौर क्रमश: प्रथम, द्वतीय और तृतीय रहीं।
सीनियर बालक लंबी कूद में श्रीकृष्णा के कुलदीप ने 16.8 फुट लंबी छलांग लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि जेपी के प्रवीण राठौर 15.9 फुट द्वतीय जबकि श्रीकृष्णा के अवनीश यादव 15.1 फुट के साथ तृतीय रहे। 1500 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में खासा विवाद होने के कारण यह स्पर्धा भी बारिश की भेंट चढ़ गई। प्रतियोगिता सचिव राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी स्पर्धाओं में प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे प्रतिभागी जनपदीय युवक समारोह में भाग ले सकेंगे।
निर्णायक मंडल में बादशाह मिश्र, विजय कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, संजय कटियार, आशीष मिश्रा, नैनेश गुप्ता, रुप चंद्र वर्मा, रवी कुमार, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, प्रवीण पांडे, सूर्य प्रकाश पांडे का सहयोग रहा। बच्चों को पीडी कॉलेज के प्रधानाचार्य एसएन वर्मा, मनोज खरे, लालचंद्र कनौजिया, किरन शुक्ला, डॉ. केके दीक्षित ने मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया।

सदर विधायक ने किया एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ
लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त इंटर कॉलेज ओयल में माध्यामिक विद्यालय तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर विधायक योगेश वर्मा ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि राजा विष्णु नारायण दत्त रहे। इस प्रतियोगिता में लखीमपुर तहसील के आठ विद्यालय ने सहभागिता की विधायक ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। संचालन रविंद्र कुमार त्रिपाठी एवं रामकिशोर सैनी ने किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ओयल अंबरीष सिंह, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, सुरेंद्र पाल, गया प्रसाद, पवन पांडेय, विकास अवस्थी, शांतनु तिवारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें