फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: घूरे की चिंगारी से लगी आग से 21 घर जले, चार बकरियां मरीं, गांव में मचा हाहाकार

Thu, 06 Mar 2025 11:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

मझगईं क्षेत्र के ग्राम पंचायत बबौरा के मजरा विष्णुपुर में बुधवार दोपहर घूरे की चिंगारी से लगी आग में 21 घर जलकर राख हो गए। अग्निकांड में जहां चार बकरियों की जल कर मौत हो गई, वहीं लाखों की संपत्ति भी जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन
मझगईं के विष्णुपुर में लगी आग। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के मझगईं थाना क्षेत्र की बबौरा ग्राम पंचायत के विष्णुपुर गांव में घूरे की चिंगारी से लगी आग की चपेट में आकर 21 घर जलकर राख हो गए। अग्निकांड में चार बकरियों के साथ ही हजारों रुपये की नकदी व संपत्ति जलकर राख हो गई। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


दो दिनों से दिन में तेज हवाओं के साथ मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। बुधवार को सुबह से तेज हवा चलती रही। इस बीच मझगईं की बबौरा ग्राम पंचायत के विष्णुपुर गांव में राममिलन के घर के पास पड़े घूरे में लगी आग से हवाओं के कारण चिंगारी उड़ने लगीं। देखते ही देखते गांव में आग लग गई। 

पछुवा तेज हवा के चलते आग ने चंद मिनटों में ही विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद गांव में भगदड़ मच गई। छप्परनुमा करीब 21 घर आग की चपेट में आ गए और जल गए। सूचना पाकर मझगईं पुलिस के साथ ही दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


इन लोगों का हुआ नुकसान 
अग्निकांड में भारत के बीस हजार रुपये, जयराम की चार बकरियों के साथ ही शिवकुमार, रामसेन, राजाराम, काशीराम, मौजीराम, सेवकराम, रामविलास, रवींद्र, रामजी, रामवीर आदि लोगों को काफी सामान जलकर राख हो गया। सूचना के बाद एसडीएम रत्नाकर मिश्रा, नायब तहसीलदार दिलीप कुमार, हर्ष निशांत के साथ ही लेखपाल व ग्राम प्रधान ने पहुंचकर मौका मुआयना किया और पीड़ितों को मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।

 

विज्ञापन

गन्ने की फसल में लगी आग
हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 38 बीघा गन्ने की फसल जली
हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कोपखेरवा में गांव के समीप से गुजरी 1.32 लाख बोल्ट एचटी लाइन की स्पार्किंग से लगी आग में चार किसानों का 38 बीघा गन्ना जलकर नष्ट हो गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया जा सका। घटना बुधवार दोपहर तेज हवा की वजह से होना बताया जा रहा है।

कोटखेरबा निवासी ज्ञानेंद्र तिवारी का चार बीघा, हरिशंकर का चार बीघा, आकाश का 15 बीघा और ईश्वरदीन का 15 बीघा गन्ना जलकर नष्ट हो गया। पहले तो किसानों ने खेत में ट्रैक्टर चलाकर आग को बुझाने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर ग्राम प्रधान ने फायर सर्विस स्टेशन गोला के प्रभारी सुरेंद्र सिंह शिंदे को दी।

सूचना पर हैदराबाद थाना पुलिस के साथ पहुंची फायर ब्रिगेड मशीन के दमकलकर्मियों ने कई घंटे तक प्रयास करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड की सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें