लखीमपुर खीरी। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मतदान कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शनिवार को प्रशिक्षण में 11 पीठासीन अधिकारी सहित 43 कर्मचारी गैर हाजिर रहे। पहली पाली में 21 और दूसरी पाली में 22 कर्मचारी प्रशिक्षण लेने नहीं पहुंचे।
धर्मसभा इंटर कॉलेज में कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण दो चरणों में कराया जा रहा है। प्रत्येक चरण में एक हजार कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मंगलवार को पहले चरण में आठ पीठासीन अधिकारी, दो प्रथम, छह द्वितीय और पांच तृतीय मतदान अधिकारी गैरहाजिर रहे। वहीं दूसरे चरण के प्रशिक्षण में पांच पीठासीन अधिकारी, चार प्रथम, आठ द्वितीय और पांच तृतीय मतदान कर्मचारी गैरहाजिर रहे। गैरहाजिर सभी कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए हैं।