फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 180 दिनों में 2.07 लाख मरीजों को फोन पर मिला इलाज

Wed, 04 Nov 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मितौली के बबौना आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मरीज की जांच करती सीएचओ पूर्णिमा। संवाद - फोटो : ट्रेफिक पुलिस के जैन मंदिर तिराहा पर तैनात होने के बावजूद बेखौफ होकर बिना हेलमेट के बाइक पर गुजरते तीन युवक। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में डिजिटल माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श लेने का चलन बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के ई-संजीवनी ओपीडी के आंकड़े इसकी तस्वीर बयां कर रहे हैं। अप्रैल से सितंबर तक छह माह में कुल 2,07,935 लोगों ने इस सुविधा के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श लिया। इस अवधि में हर महीने 28 हजार से अधिक लोगों ने ऑनलाइन ओपीडी का लाभ उठाया। सबसे अधिक परामर्श जुलाई में दर्ज किए गए, जबकि मई में यह संख्या सबसे कम रही।
विज्ञापन


जिले में 325 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर तैनात हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में 37,581 लोगों ने ई-संजीवनी के माध्यम से परामर्श लिया। मई में यह संख्या घटकर 28,471 रह गई। इसके बाद जून में ऑनलाइन परामर्श लेने वालों की संख्या में एक बार फिर इजाफा हुआ और आंकड़ा 36,806 तक पहुंच गया। जुलाई में 37,850 लोगों ने इस सुविधा का लाभ उठाया।


हालांकि, जुलाई के बाद लगातार दो महीने परामर्श लेने वालों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। अगस्त में 34,243 और सितंबर में 32,984 लोगों ने ई-संजीवनी ओपीडी के जरिए चिकित्सकीय सलाह ली। इस तरह अप्रैल से सितंबर के बीच कुल 2.07 लाख से अधिक परामर्श दर्ज किए गए।
विज्ञापन


टेली मेडिसन पर लोगों का भरोसा बढ़ा है। बीच में सीएचओ की हड़ताल की वजह से कुछ दिक्कतें आई थीं। हालांकि अब सेवाएं सुचारु रूप से चल रही हैं। बीच-बीच में आयुष्मान मंदिरों का निरीक्षण भी किया जाता है।
विज्ञापन

- डॉ. संतोष गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें