ममरी। वन रेंज मोहम्मदी महेशपुर के जंगल में वन्यजीवों की प्यास बुझाने के लिए आंवला, महेशपुर, देवीपुर, चत्तीपुर, सहजनिया बीट में सात वाटर होल बनाए जाएंगे। इनके लिए स्थान चिह्नित किये जा रहे हैं।
रेंजर मोहम्मद आरिफ ने बताया कि जंगल में वन्यजीवों को गर्मियों में कठिना नदी के अलावा प्यास बुझाने के लिए पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। नदी सूख जाती है तो वन्यजीव पानी के लिए बाहर किसानों के ट्यूब्वेल की ओर चले जाते हैं जिससे मानव-वन्य जीवों के बीच संघर्ष बढ़ जाता है। इस संघर्ष को रोकने और वन्यजीवों के लिए पानी की सुविधा जंगल के अंदर उपलब्ध कराने के लिए उच्चाधिकारियों ने जंगल में वाटर होल बनाने का निर्देश दिया है।