फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरिया झील का सौंदर्यीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज की महुरेना बीट स्थित नगरिया झील जल्द ही और खूबसूरत नजर आएगी। रविवार को डीटीआर प्रशासन ने झील के किनारे पौधरोपण के लिए गड्ढे खुदाई का काम शुरू करवा दिया। गौरतलब है कि झील के सौंदर्यीकरण के लिए शासन ने 48 लाख रुपये के बजट की मंजूरी दी थी। इसकी पहली किश्त मिल चुकी है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि मैलानी रेंज की महुरेना बीट और बांकेगंज कस्बा के निकट स्थित नगरिया झील के सौंदर्यीकरण के लिए शासन से स्वीकृत बजट मंजूरी की पहली किश्त से कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में झील किनारे चार हेक्टेयर में पौधरोपड़ कराने के लिए गड्ढ़ा खोदाई का काम शुरू किया गया है। झील के किनारे पक्षियों के घोषला बनाने और उन्हें भोजन उपलब्ध कराने लायक 4600 पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही झील की साफ-सफाई कराने और इसकी गहराई बढ़ाने का काम भी किया जाएगा। दूसरे चरण में झील में जमा खरपतवार और जलकुंभी को हटाकर उसकी साफ-सफाई कराई जाएगी। प्रवासी और स्थानीय परिंदों को पर्याप्त भोजन उपलब्ध कराने के लिए झील में मछलियां भी डलवाई जाएंगी। सुरक्षा गार्ड भी तैनात किए जाएंगे। यहां पक्षी प्रेमियों और सैलानियों की सुविधा के लिए झील के चारों तरफ बैठने के लिए सीटें और एक शौचालय युक्त हट का भी निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें