फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंद्राबाद (लखीमपुर खीरी)। थाना नीमगांव क्षेत्र में शुक्रवार को गैस सिलिंडर से भरी पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार सीतापुर की एक महिला की मौत हो गई, जबकि हेलमेट पहने होने के कारण उसका बेटा मामूली रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के थाना हरगांव क्षेत्र के गांव केवटी निवासी हनीफ की पुत्री थाना नीमगांव के गांव भूलनपुर में ब्याही है। हनीफ की पत्नी नसीबन (55) अपने पुत्र सुहेल (30) के साथ शुक्रवार को बाइक से गांव भूलनपुर जा रही थीं। गांव के नजदीक पहुंचते ही सामने से आ रही गैस सिलिंडर लदी पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नसीबन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेलमेट लगाकर बाइक चला रहे उनके पुत्र सुहेल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की मौत की सूचना जब घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। रोते-विलखते परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक पान सिंह ने बताया कि हादसे में घायल हुए सुहेल की ओर से अज्ञात वाहन और उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें