फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की कम बोली लगाने पर किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धान की कम बोली लगाने पर किसानों ने किया हंगामा
धान क्रय केंद्र न खुलने से किसान परेशान
22 एलकेएच 701

तिकुनियां। मंडी समिति तिकुनियां में धान क्रय क्रेंद्र अब तक नहीं खुल सके हैं। सोमवार को किसान ट्रॉलियों से धान लेकर जब मंडी समिति पहुंचे तो मंडी समिति के सचिव ने किसानों के धान की गल्ला आढ़तियों के हाथों बोली लगवानी शुरू कर दी। बोली में धान का मूल्य काफी कम लगने से किसान भड़क उठे और हंगामा शुरू कर दिया। किसानों ने सरकारी केंद्र खोले जाने और मंडी समिति के चबूतरे पर लगे आलू को हटवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन मंडी समिति तिकुनिया में सोमवार को क्षेत्र के किसान रूपेंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह सहित कई किसान अपना धान लेकर मंडी समिति पहुंचे। मंडी समिति के चबूतरे पर लगे आलू को देखकर किसान भड़क उठे। किसानों ने कहा कि वह अपना धान कहां लगाएं। धान की ढेरी न लग पाने के कारण मंडी समिति सचिव सुलेमान ने ट्रॉली पर चढ़कर धान की बोली लगवाई। किसान संतोष का कहना था कि एक दिन पहले आढ़तियों ने उनका धान 1425 रुपये प्रति क्विंटल में खरीदने की बात कही थी। जब बोली लगवाई तो 1325 रुपया प्रति क्विंटल बताया। ऐसे में हम कम मूल्य पर अपना धान कैसे बिक्री करें। इसी को लेकर के किसानों में आक्रोश भड़क गया। किसानों ने हंगामा करते हुए ट्रॉलियां सड़क पर आड़े-तिरछी खड़ी कर जाम लगा दिया। मंडी सचिव ने बमुश्किल किसानों को समझा बुझाकर शांत कराया। मंडी समिति सचिव सुलेमान का कहना है कि मंडी समिति में धान लाने वाले किसानों का धान ऊंचे मूल्य पर बिक्री कराया जाएगा। चबूतरे पर लगे आलू को हटाने के लिए व्यापारियों से कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें